नई दिल्ली: रात के खाने के बाद अगर दाल बच गई है तो उसे दोबारा गर्म करने या फेंकने के बजाय उससे स्वादिष्ट और क्रिस्पी पराठे बनाए जा सकते हैं। इसके लिए बची हुई दाल को सीधे गेहूं के आटे में मिलाकर मसालों के साथ आटा गूंथा जाता है। इस तरीके में अलग से स्टफिंग तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ती। अरहर, मूंग, चना या मिक्स दाल जैसी बची हुई दाल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्रिस्पी दाल पराठे के लिए सामग्री
1 कप गेहूं का आटा करीब ½ कप बची हुई दाल 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई 1 छोटा चम्मच जीरा ½ छोटा चम्मच अजवाइन ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर ¼ छोटा चम्मच हल्दी थोड़ा गरम मसाला 1 छोटा चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ हरा धनिया नमक, जरूरत के अनुसार घी या तेल अगर बची हुई दाल में पहले से नमक और मसाले हैं तो अतिरिक्त मसाला और नमक कम रखें। ऐसे तैयार करें आटा एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और बची हुई दाल डालें। इसमें जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च, हल्दी, अदरक, हरी मिर्च, प्याज और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
© Hind Kesari24. All Rights Reserved.