October 08, 2026

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने खंडेलवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष ने चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल को जन्मदिन की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एक्स पोस्ट पर प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रहित, दिल्ली के विकास और जनकल्याण के प्रति उनका सेवाभाव निरंतर इसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता रहे।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भी प्रवीण खंडेलवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना की। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सांसद को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सरल स्वभाव, कर्मठता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने वाहेगुरु जी से प्रवीण खंडेलवाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की अरदास की तथा निरंतर जनसेवा करते रहने की कामना की।

लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, शिक्षा मंत्री आशीष सूद और स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने भी चांदनी चौक सांसद को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.