October 20, 2026

इन चीजों में होता है भरपूर मैग्नीशियम

हेल्दी रहने के लिए दिन की शुरुआत मैग्नीशियम के साथ करनी चाहिए। नाश्ते में मैग्नीशियम से भरपूर चीजों को जरूर शामिल कर लें। मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने, नसों, मांसपेशियों और प्रतिरक्षा प्रणाली के स्वस्थ रखने में मदद करता है।

मैग्नीशियम से भरपूर डाइट लेने से हाई ब्लड प्रेशर औक हाई ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। हार्ट और डायबिटीज के मरीज को मैग्नीशियम से भरपूर डाइट जरूर लेनी चाहिए।

शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर हर वक्त थकान, भूख न लगना, मितली, उल्टी आना, नींद न आना, मांसपेशियों में दर्द की समस्या होने लगती है। इसलिए बॉडी में मैग्नीशियम की कमी नहीं होनी चाहिए।

ज्वार की रोटी-

ज्वार ग्लूटन फ्री और मैग्नीशियम से भरपूर होती है। नाश्ते में ज्वार की रोटी खाने से शरीर में मैग्नीशियम की कमी पूरी की जा सकती है। ज्वार में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए ज्वार से बना भोजन डाइट में जरूर शामिल करें।

क्विनोआ

क्विनोआ को मैग्नीशियम से भरपूर डाइट में शामिल किया जाता है। इसे चावल की तरह ही बनाया और खाया जाता है। क्विनोआ में हाई प्रोटीन और मिनरल होते हैं। करीब 1 कप पके हुए क्विनोआ में 118 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है।

नट्स

डाइट में नट्स शामिल करके मैग्नीशियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके लिए बादाम, काजू और मूंगफली को खाने में शामिल करें। एक औंस बादाम में 80 मिलीग्राम, एक औंस काजू में 74 मिलीग्राम मैग्नीशियम और 2 बड़े चम्मच पीनट बटर में 49 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है।

फलियां

सभी फलियों को डाइट में जरूर शामिल करें। फलियों में मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है। खासतौर से काली फलियां खाने से मैग्नीशियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। 1 कप ब्लैक बीन्स में 120 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है।

साबुत अनाज

सारे साबुत अनाज मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स हैं। इसके अलावा आलमंड बटर, मूंग, बीन्स में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। जो हार्ट और डायबिटीज के मरीज को जरूर खाना चाहिए।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.