October 27, 2026

'द लंचबॉक्स' जैसी चर्चित फिल्म के निर्देशक रितेश बत्रा की नई फिल्म 'लॉन्ग इयर्स एगो' की शूटिंग मुंबई में शुरू

मुंबई, 27 अक्टूबर । 'द लंचबॉक्स' जैसी चर्चित फिल्म के निर्देशक रितेश बत्रा की नई फिल्म 'लॉन्ग इयर्स एगो' की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है। वर्ष 1991 की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फेमिली कॉमेडी-ड्रामा में सैफ अली खान, विद्या बालन और फ्रांसीसी अभिनेत्री मेलानी लॉरेंट प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके सदस्य अपनी अनकही भावनाओं और आपसी रिश्तों की उलझनों से जूझते हैं। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे के नेतृत्व में जियो स्टूडियोज कर रहा है।

रितेश बत्रा ने फिल्म के लिए इस कलाकारों की टोली के साथ काम करने को लेकर खुशी जाहिर की है। उनके मुताबिक, सभी कलाकार कहानी में अपनी खास संवेदनशीलता और गहराई जोड़ते हैं। वहीं, सैफ अली खान को फिल्म की पटकथा काफी दिलचस्प लगी है। अभिनेता इस कहानी की व्यापक अपील को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म के जरिए दर्शकों को पारिवारिक रिश्तों और भावनाओं की एक अलग दुनिया देखने को मिलेगी।

विद्या बालन के लिए भी यह फिल्म खास है, क्योंकि वह लंबे समय से रितेश बत्रा के साथ काम करना चाहती थीं। निर्देशक की 2013 में आई फिल्म को मिली सराहना के बाद से उनके मन में यह इच्छा थी। दूसरी ओर, रितेश और मेलानी लॉरेंट का साथ आना भी एक पुराने सपने के पूरा होने जैसा है। दोनों ने करीब 15 साल पहले मराकेश फिल्म महोत्सव में इस तरह की फिल्म को लेकर पहली बार चर्चा की थी। अब 'लॉन्ग इयर्स अगो' के जरिए यह सहयोग हकीकत में बदल रहा है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.