October 21, 2026

अभिनेता सैफ अली खान और फिल्ममेकर रितेश बत्रा की आगामी फिल्म में अब प्रियंका चोपड़ा नजर नहीं आएंगी।

मुंबई, 21 अक्टूबर । अभिनेता सैफ अली खान और फिल्ममेकर रितेश बत्रा की आगामी फिल्म में अब प्रियंका चोपड़ा नजर नहीं आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अनाम पीरियड ड्रामा में प्रियंका को मुख्य अभिनेत्री के तौर पर शामिल किया गया था, लेकिन व्यस्त पेशेवर कार्यक्रमों के कारण उन्होंने परियोजना से दूरी बना ली है। इस फिल्म के जरिए पहली बार सैफ और प्रियंका को एक साथ पर्दे पर देखने की उम्मीद कर रहे प्रशंसकों को निराशा हो सकती है। फिल्म की शूटिंग 21 अक्टूबर से मुंबई के भायखला स्थित एक संग्रहालय में शुरू होने की खबर है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका को मुंबई में होने वाली शूटिंग में शामिल होना था, लेकिन उनकी अन्य पेशेवर प्रतिबद्धताओं के चलते शूटिंग की तारीखों को लेकर तालमेल नहीं बैठ पाया। सूत्र के मुताबिक, प्रियंका सैफ और रितेश बत्रा के साथ काम करने की इच्छुक थीं। निर्माताओं ने कार्यक्रम में बदलाव करने की कोशिश भी की, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद अभिनेत्री को फिल्म छोड़ने का फैसला करना पड़ा।

प्रियंका के बाहर होने के बाद निर्माता उनकी जगह किसी दूसरी अभिनेत्री को लेने की तैयारी में जुट गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस भूमिका के लिए दो प्रमुख अभिनेत्रियों से बातचीत की जा रही है और जल्द ही नाम तय किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल निर्देशक रितेश बत्रा सैफ अली खान के साथ फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ा रहे हैं। शुरुआती चरण में सैफ अपने हिस्सों की शूटिंग करेंगे। हालांकि, फिल्म की नई अभिनेत्री और अन्य विवरणों को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.