November 05, 2026

सनी देओल ने शेयर किया धर्मेंद्र के फार्महाउस का इनसाइड वीडियो, दिखाई धान की कटाई की झलक, लिखा- 'मिसिंग यू पापा'

सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के बेहद करीब रहे हैं. वह अक्सर अपने पिता के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करते रहे हैं. अब सनी देओल एक बार फिर पिता की यादों से जुड़ी एक खास जगह पर पहुंचे, जहां कभी धर्मेंद्र अपना खाली समय बिताया करते थे. इस दौरान सनी के साथ उनके बेटे करण देओल भी मौजूद रहे.

यहां पहुंचकर सनी अपने पिता को याद कर भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया. सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अपने फार्महाउस का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें धान की कटाई दिखाई गई है. 

सनी देओल ने धर्मेंद्र के फार्महाउस का वीडियो किया शेयर

इस वीडियो में वह अपने बेटे करण देओल के साथ खेतों में खड़े नजर आ रहे हैं. दोनों वहां चल रहे खेती से जुड़े कामों को देख रहे हैं. जहां धान की कटाई होते दिख रही है. इस दौरान वह इस जगह को अपने पिता का फार्म बताते हुए भी सुनाई देते हैं.

धर्मेंद्र के फार्महाउस

फार्महाउस की बनावट भी इसे खास बनाती है. यहां लकड़ी और पत्थरों से बने हिस्से इसे गांव के घर जैसा रूप देते हैं. धर्मेंद्र को यहां खेती करना और अपने हाथों से फल-सब्जियां उगाना पसंद था. वह कई बार सोशल मीडिया पर इस फार्महाउस के वीडियो भी साझा करते थे, जिनमें उनकी सादगी और प्रकृति के प्रति लगाव देखने को मिलता था. उनके इन वीडियो में कभी खेतों की हरियाली तो कभी वहां उगाई गई सब्जियों की झलक दिखाई देती थी. अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया था

इस वीडियो को और इमोशनल बनाने के लिए सनी ने अपनी फिल्म अपने का टाइटल सॉन्ग भी लगाया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ तीन शब्द लिखे, 'मिसिंग यू पापा' 

100 एकड़ में है धर्मेद्र का फार्महाउस

दरअसल, धर्मेंद्र का यह फार्महाउस महाराष्ट्र की लोनावला और खंडाला की पहाड़ियों के बीच स्थित है. मुंबई के फिल्मी माहौल और भागदौड़ से दूर करीब 100 एकड़ में फैली इस संपत्ति को धर्मेंद्र अपना सुकून भरा ठिकाना मानते थे. यहां वह शूटिंग और फिल्मों की व्यस्तता से दूर परिवार के साथ समय बिताते थे. इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल उन्हें काफी पसंद था. 


Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.