November 18, 2026

दिल्ली कैबिनेट ने दी मंजूरी, 5,656 ट्रांसजेंडर लोगों को मिल सकता है लाभ

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय और उनके पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी राहत देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में ट्रांसजेंडर समुदाय को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के दायरे में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत पात्र परिवारों को सालाना 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना में केंद्र सरकार की ओर से पांच लाख रुपये और दिल्ली सरकार की ओर से अतिरिक्त पांच लाख रुपये का कवर दिया जाएगा। लाभार्थी देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में 27 चिकित्सा विशेषज्ञताओं के अंतर्गत 1,961 उपचार पैकेज और प्रक्रियाओं का कैशलेस लाभ उठा सकेंगे। सरकार के अनुसार, दिल्ली में लगभग 5,656 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को संभावित लाभार्थी के रूप में चिह्नित किया गया है।

योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी वैध ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। लाभार्थियों की पहचान राजस्व विभाग की प्रमाणित सूची के आधार पर की जाएगी। इस योजना पर दिल्ली सरकार को सालाना करीब 1.19 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आने का अनुमान है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और सम्मानजनक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। 

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.