November 21, 2026

फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रिलायंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

धमतरी, 21 नवंबर। समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रिलायंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें दोनों महाविद्यालयों के बीएससी नर्सिंग पांचवें एवं छठवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

अभियान के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रदर्शनी और जागरूकता नारों के माध्यम से तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और इसके सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही लोगों को नशे की लत से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भावी नर्सिंग अधिकारी होने के नाते समाज को स्वस्थ और व्यसनमुक्त बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम का मार्गदर्शन लिमतरासर की सरपंच भुनेश्वरी साहू, श्रुति डोंगरी, प्राचार्य वीके डेविड एवं प्राचार्य संजय लाल ने किया। इस अवसर पर यशिका क्रिस्टी, अनामिका कॉल्विन, गौरव कॉल्विन, टोपेश्वर, पूजा साहू, आशीष साहू, मिनाक्षी साहू, टिकेश्वरी तारक, चंचल पाठक, अमृत साहू, कीर्ति साहू, कुमुदनी साहू, अनीता यदु, अनिल साहू, अभिषेक मिर्जा, खुमान, बजरंग, अजय सिन्हा, गंधर्व साहू सहित दोनों महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.