April 17, 2026

असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी

चिरांग, 17 अप्रैल । असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में शुक्रवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो उठा। आक्रोशित भीड़ ने वन विभाग के कई वाहनों और कार्यालय परिसर में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों के मुताबिक वन भूमि पर अतिक्रमण के आरोप में वन विभाग एवं पुलिस ने 25 आदिवासी लोगों को बीते गुरुवार को हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों को रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में रखा गया था। इस कार्रवाई से नाराज स्थानीय लोग बड़ी संख्या में आज सुबह मौके पर एकत्रित हुए और कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। गुस्साई भीड़ ने वन विभाग के वाहनों और कार्यालय में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है।स्थानीय पुलिस के मुताबिक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गये हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.