April 18, 2026

अंडर 20 अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबाल चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं आजमगढ़ व कानपुर

मुरादाबाद, 18 अप्रैल । अंडर-20 अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबाल चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन दो सेमीफाइनल मैच खेले गये जिसमें शनिवार को पहला मैच वाराणसी व आज़मगढ़ मण्डल के मध्य खेला गया। आजमगढ़ ने ये मैच 2-0 से जीत कर फ़ाइनल में अपना स्थान पक्का किया। दूसरा मैच कानपुर व गोरखपुर के मध्य खेला गया जिसमें कानपुर ने 3 गोल कर 3-1 के स्काेर से जीत हासिल की और फ़ाइनल में प्रवेश किया।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव माेहम्मद शाहिद रहे। इस अवसर पर ज़िला फुटबाल एसोसिएशन अमरोहा के सचिव माेहम्मद नसीम इक़बाल, कन्वीनर सुशील सिंह, प्रिंसिपल शकील अहमद ज़िला फुटबाल एसोसिएशन के सीनियर वाइज प्रेसिडेंट उस्मान खान, सहायक सचिव आमिर मिर्ज़ा, सहायक सचिव सुरेंद्र पाल सिंह, शुजाउद्दीन खान, पैटर्न मंसूर अली, वरिष्ठ खिलाड़ी माेहम्मद फहीम, शुएब अहमद, उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ से नामित पर्यवेक्षक आरिफ नजमी, चयनकर्ताओं में मेराज खान, इरफ़ान ज़मा खान, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी शमसी रज़ा, पवन तोमर उपस्थित रहे। निर्णायकाें में हाजी मुनव्वर, निताई सरदार, सौरभ कुमार सिंह, रमेश जैसल, माेहम्मद अकिब, मुहम्मद फरमान, कुमारी सानिया सलीम, कुमारी निशिता सिंह रहीं। प्रतियोगिता मे आये सभी मेहमानों का स्वागत महिला विंग की सचिव माधुरी देवी ने किया, संचालन एसोसिएशन के महासचिव माेहम्मद नासिर कमाल ने किया।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.