उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुगली के प्रसिद्ध तारकेश्वर मंदिर जाकर भगवान शिव की आराधनी की।
कोलकाता, 27 अप्रैल । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अखिरी दिन सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकती दिख रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हुगली के प्रसिद्ध तारकेश्वर मंदिर जाकर भगवान शिव की आराधनी की।
इससे पूर्व उन्होंने कल्याणी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अनुपम विश्वास के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण का आराेप लगाते हुए जमकर हमले किये।
उन्होंने कहा कि ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़ती हैं और इफ्तार का आयोजन करती हैं। यहां किसी भी हिंदू त्योहार से पहले कर्फ्यू लगा दिया जाता है। लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटनाएं होती हैं। इतना सब होने के बाद भी तृणमूल चुप रहती है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति थी। गुंडागर्दी थी और माफिया एक समानांतर सरकार चलाते थे, लैंड जिहाद व्यापक था। त्योहार से पहले दंगे शुरू हो जाते थे। 2017 में उत्तर प्रदेश में दो इंजन वाली सरकार सत्ता में आई थी। गुंडागर्दी खत्म हो गई है, कर्फ्यू खत्म हो गया है, दंगे खत्म हो गए हैं। लव जिहाद और लैंड जिहाद पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोई भी माफिया किसी व्यापारी को धमकी नहीं दे सकता। अगर वे ऐसा करते हैं, तो उत्तर प्रदेश के बुलडोजर उनकी हड्डियों को कुचल देंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार आने के बाद असामाजिक तत्वों पर नकेल कसा जायेगा और किसी की दादागिरी नहीं चलेगी।