May 02, 2026

वाराणसी: आठ वर्षों से ध्वस्त पड़े औरंगाबाद मार्ग के बनने से स्थानीय लोगों में प्रसन्नता

वाराणसी, 02 मई । उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगर निगम के वित्त आयोग निधि की योजना अंतर्गत जयपुर मूर्ति भंडार से औरंगाबाद चौराहे तक के ध्वस्त सड़क मार्ग का निर्माण पूरा हो गया है। आठ वर्षों से ध्वस्त पड़े औरंगाबाद मार्ग की 365 मीटर लंबी उक्त सड़क को 18 लाख 60 की लागत से बनाए जाने पर स्थानीय लोगों में प्रसन्नता का माहौल है।

नगर निगम के पितृकुंड वार्ड के पार्षद और भाजपा नेता अमरेश गुप्ता उमंग ने शनिवार को बताया कि औरंगाबाद मार्ग को बनाने के लिए वर्षों से लिखित में प्रार्थना पत्र दिए जा रहे थे। पितृकुंड वार्ड 86 के अंतर्गत औरंगाबाद मार्ग के ध्वस्त होने की शिकायत कई बार महापौर अशोक तिवारी से की गई। इस बार के बजट में विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी एवं महापौर अशोक तिवारी ने स्थानीय लोगों की मांग को सुन लिया। इस मार्ग का बीती रात निर्माण कार्य शुरू होकर आज (शनिवार) सुबह तक समाप्त हो गया। सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क बनी देखी तो उनके प्रसन्नता का ठिकाना ना रहा। स्थानीय जनता ने सड़क निर्माण देख मुझे भी धन्यवाद दिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी धन्यवाद दिया है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.