रायपुर 08 मई । नगर पालिक निगम रायपुर की जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने कार्यपालन अभियता अतुल चोपडा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत महादेवघाट खारून नदी के किनारे छत्तीसगढ़ एकेडमी के बच्चों को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 के संबंध में जानकारी लेकर जागरूक बनाया। राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने बच्चो से सक्रिय सहभागिता जनजागरण करके दर्ज करवाने की विनम्न अपील की। जोन 8 जोन कमिश्नर ने बच्चों से स्वच्छता एप पर नगर हित में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान अंतर्गत स्वच्छता फीडबैक करवाया। साथ ही उन्हें स्वच्छ भारत मिशन अतर्गत सामूहिक स्वच्छता शपथ दिलवायी गयी।
hindnesri24news@gmail.com
© Hind Kesari24. All Rights Reserved.