May 08, 2026

बारिश से तेंदूपत्ता के बंडल भीगने से बंडलों में दीमक का प्रकाेप

कांकेर, 08 मई । जिले में रोजाना मौसम में बदलाव हो रहा है, सुबह से शाम तक तेज धूप और शाम होते-होते आंधी और बारिश शुरू हो जा जाती है। बीते 3 दिनों से चल रहे मौसम की इस आंख मिचौली का सीधा असर तेंदूपत्ता की तोड़ाई, खरीद और उसकी गुणवत्ता पर पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि तेज हवा, बारिश और ओले से जहां तेंदूपत्ता के फटने का डर है, वहीं संग्रहण केंद्रों में सुखाने के लिए रखे गए तेंदूपत्ता के बंडल हवा से उड़ कर टूट रहे हैं। बारिश से बंडल भीग जा रहे हैं, नमी के कारण बंडलों में दीमक लगता जा रहा है। जिससे शासन को बड़ा नुकसान हो सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से सटे ग्राम नवागांव के जिस खरीद केंद्र में 120 तेंदूपत्ता हितग्राही पंजीकृत हैं। यहां अब तक 60 हजार गड्डी तेंदूपत्ता की खरीद की जा चुकी है, लेकिन बारिश ने संग्रहण केंद्रों में रखे सभी हजारों तेंदूपत्ता के बंडलों को भीगा दिया है। नमी की वजह से दीमक लगने की शिकायतें आ रही है। अधिकतर पत्ते के बंडल में दीमक चढ़ता जा रहा है, पानी और नमी से पत्तों की गुणवत्ता भी खराब हो रही है, जिसे बेहतर तरीके से संरक्षित करने की आवश्यकता है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.