June 03, 2026

केंद्र ने 10 हजार करोड़ के एटीएफ मूल्य स्थिरीकरण कोष को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 03 जून । पश्चिम एशिया में जारी संकट एवं वैश्विक ईंधन की कीमतों में उछाल के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय एयरलाइंस के लिए 10,000 करोड़ रुपये के एटीएफ मूल्य स्थिरीकरण कोष को मंजूरी दे दी है। इसका मुख्य उद्देश्य विमानन कंपनियों और यात्रियों को ईंधन के भारी झटकों से बचा है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को यहां पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का एकमुश्त बजटीय सहयोग देने की मंजूरी दी है, ताकि वे अनुसूचित भारतीय एयरलाइनों को उनके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों को स्थिर रखने में सहायता प्रदान कर सकें।

वैष्णव ने कहा कि यह बजटीय सहायता, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की 'अनुदान मांगों' के माध्यम से तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को ब्याज-मुक्त अग्रिम के रूप में दी जाएगी। यह सहायता ओएमसी को इसलिए दी जा रही है, ताकि पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन की कीमतों में आ रही भारी अस्थिरता के मौजूदा दौर में एयरलाइनों के लिए एटीएफ की कीमतों को स्थिर बनाए रखने में मदद मिल सके।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.