June 04, 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा से गुलजार हुआ हुम्ला, भारतीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

काठमांडू, 04 जून । कैलाश-मानसरोवर यात्रा सीजन शुरू होते ही नेपाल के हुम्ला जिले का मुख्यालय सिमकोट भारतीय श्रद्धालुओं से भर गया है। तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण पर्यटन व्यवसायियों, होटल संचालकों, हेलीकॉप्टर सेवाओं और स्थानीय मजदूरों को काम का भारी दबाव झेलना पड़ रहा है।

हुम्ला हवाई अड्डे के प्रमुख महेंन्द्र बहादुर सिंह के अनुसार यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तारा एयर और सीता एयर ने नेपालगंज में अपने अतिरिक्त विमान तैनात किए हैं। इसी तरह हेलीकॉटर संचालन कंपनियों ने भी सामान्य दिनों से अधिक हेलीकॉप्टर की तैनाती कर दी है। नागरिक उड्डयन कार्यालय के अनुसार केवल गुरुवार को ही सिमकोट हवाई अड्डे पर दोनों दिशाओं में कुल 170 उड़ानें संचालित की गईं। इनमें नेपालगंज से सिमकोट के लिए 29 विमान उड़ानें और सिमकोट से चीन सीमा के निकट स्थित हिलसा के लिए 56 हेलीकॉप्टर उड़ानें शामिल थीं।

हुम्ला के प्रमुख जिला अधिकारी टेक प्रसाद रेगमी ने बताया कि इस समय क्षेत्र में हर तरफ भारतीय तीर्थयात्रियों की भीड़ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि सुबह साढ़े छह बजे से ही उड़ानें शुरू हो जाती हैं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार तीर्थयात्रा शुरू होने के पिछले तीन सप्ताह में 2,124 भारतीय श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर के दर्शन कर चुके हैं। इनमें लगभग 1,200 पुरुष और 900 महिलाएं शामिल हैं।

भारतीय श्रद्धालु पहले नेपालगंज पहुंचते हैं, वहां से विमान के जरिये सिमकोट और फिर हेलीकॉप्टर से हिल्सा पहुंचकर चीन की सीमा में प्रवेश करते हैं। पर्यटन व्यवसायियों के अनुसार इस वर्ष लगभग 16 हजार भारतीय श्रद्धालुओं ने कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए अग्रिम बुकिंग कराई है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.