June 08, 2026

संघीय संसद सचिवालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब सदन की अगली बैठक मंगलवार दोपहर 1:00 बजे होगी।

काठमांडू, 08 जून । नेपाल के विपक्षी दलों के लगातार विरोध के कारण प्रतिनिधि सभा की बैठक मंगलवार के लिए पुनर्निर्धारित कर दी गई है।

संघीय संसद सचिवालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब सदन की अगली बैठक मंगलवार दोपहर 1:00 बजे होगी। सोमवार को बैठक को पहले 15 मिनट के लिए स्थगित किया गया, लेकिन सदन के भीतर जारी विरोध प्रदर्शन के कारण कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद बैठक को अगले दिन तक के लिए टालने का निर्णय लिया गया।

संसद सचिवालय ने बताया कि प्रतिनिधि सभा नियमावली की धारा 6(3) के तहत “विशेष परिस्थितियों” के कारण निर्धारित समय पर बैठक संचालित नहीं की जा सकी। इससे पहले दिन में विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के सीमा विवाद और राष्ट्रीय संप्रभुता से संबंधित दिए गए बयानों के विरोध में अपना प्रदर्शन जारी रखा।

विपक्षी दलों ने मांग की है कि प्रधानमंत्री संसद में उपस्थित होकर अपने बयान पर स्पष्टीकरण दें, सदन से माफी मांगें और उनकी विवादित टिप्पणियों को संसदीय अभिलेख से हटाया जाए। सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच अभी तक किसी सहमति पर नहीं पहुंचा जा सका है, जिसके कारण कई दिनों से जारी संसदीय गतिरोध बरकरार है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.