दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, नेताओं और अन्य पदाधिकारियों ने जनकल्याण शिविरों का किया लोकार्पण
नई दिल्ली, 18 जून । दिल्ली सरकार ने गुरुवार से राजधानी में 42 जनकल्याण शिविर आयोजित किये हैं। दिल्ली के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों, महापौर, उपमहापौर, एनडीएमसी सदस्यों के आलावा प्रदेश महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों ने जनकल्याण शिविरों का लोकार्पण किया।
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने विश्वास नगर विधानसभा में दिल्ली सरकार के द्वारा आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश शर्मा, अभय वर्मा एवं संजय गोयल, दिल्ली की उपमहापौर डाॅ. मोनिका पंत, भाजपा के शाहदरा जिलाध्यक्ष दीपक गाबा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
जनकल्याण शिविर का लोकार्पण करने के पश्चात हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यह जनकल्याण शिविर आयोजन दिल्ली की भाजपा सरकार की अनूठी पहल है। इन जनकल्याण शिविरों से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने साथ ही केन्द्र सरकार की बहुत सी योजनाओं एवं सुविधाओं को सीधे जनता के द्वार ले आई है और जनता आज उन्हे आशीर्वाद दे रही है।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश के 140 करोड़ जनता के हितों के लिए काम किया है और किसी ना किसी योजना के तहत देश के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया है चाहे वह युवा हो, महिला हो, किसान हो या गरीब वर्ग हो। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से दिल्ली सरकार भी विकास काम के साथ और भी वे काम जो पिछले 20 वर्गों से रुके हुए थे, यमुना सफाई के साथ ही आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड बनने तक के जनहित के कार्य किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता तक सरकार सीधे पहुंच रही है और उसके लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन पूरी दिल्ली में 41 स्थानों पर आयोजित किए गए हैं। जनकल्याण के शिविर में जनता की जो भी समस्या होगी उसका निवारण किया जाएगा और साथ ही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता के साथ ही निगम पार्षद, विधायक और सरकारी कर्मचारी भी लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन से लेकर दिल्ली में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड से लेकर 22 योजनाओं का समाधान किया जाएगा।
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विधायक रविकांत एवं मयूर विहार भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र धामा की उपस्थिती में त्रिलोकपुरी विधानसभा के जनकल्याण शिविर का लोकार्पण किया। वहीं, दिल्ली की सह प्रभारी राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर ने गवर्मेंट सिनियर सेकेन्ड्री स्कूल सेक्टर-5, रामकृष्ण पुरम में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया।
प्रदेश महामंत्री एवं सांसद कमलजीत सहरावत ने एसकेवी स्कूल सागरपुर में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। सांसद बांसुरी स्वराज ने राजेन्द्र नगर विधानसभा के जनकल्याण शिविर का विधायक उमंग बजाज की उपस्थिती में उद्घाटन किया। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल एवं विधायक सूर्यप्रकाश खत्री ने तिमारपुर विधानसभा में जनकल्याण शिविर का लोकार्पण किया।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने करोल बाग में जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। सांसद मनोज तिवारी ने जी एस बी वी स्कूल बुराड़ी में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। प्रदेश महामंत्री एवं सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने विधायक गजेन्द्र सिंह दराल के साथ कंझावला स्थित जीएसकेवी स्कूल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी साकेत भवन तुगलकाबाद इंस्टीट्यूशनल एरिया में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने सह-कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता के साथ डीडीयू मार्ग स्थित सीएम श्री स्कूल राउस एवेन्यू में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने सर्वोदय कन्या विद्यालय गोकलपुर में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया।
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बंगाली मार्केट स्थित कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। आशीष सूद ने जनकपुरी स्थित सीएम श्री स्कूल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। मनजिंदर सिंह सिरसा ने चांद नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। डॉ पंकज सिंह ने हस्तसाल स्थित गवर्ममेंट गर्ल्स सिनियर सेकन्ड्री स्कूल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। कपिल मिश्रा ने करावल नगर में वीर सावरकर कॉम्प्लेक्स में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया।
एनडीएमसी के चेयरमैन कुलजीत चहल ने लोधी कॉलोनी स्थित नवयुग स्कूल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही नजफगढ़ स्टेडियम में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया और दिल्ली की उपमहापौर डॉ मोनिका पंत ने पालम कॉलोनी सर्वोदय कन्या विद्यालय में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। नगर निगम में नेता सदन जय भगवान यादव ने रानी बाग स्थिति कम्यूनिटी हॉल में तथा स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने गोयलादीनपुर रोड स्थित कम्यूनिटी हॉल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्धाटन किया।
विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने लोनी रोड स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। विधायक सतीश उपाध्याय ने कम्यूनिटी सेंटर मालवीय नगर में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। विधायक अजय महावर ने बृजपुरी स्थित जीबीएसएसएस स्कूल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। प्रदेश मंत्रियों और उपाध्यक्ष ने विभिन्न जगहों पर आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया।