June 18, 2026

दिल्ली विधानसभा ने 2026-27 के लिए सदन की 32 समितियों का किया गठन

नई दिल्ली, 18 जून । दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली विधानसभा ने विधायी वर्ष 2026-27 के लिए सदन की 32 समितियों का गठन कर दिया है। उन्होंने सभी समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि ये समितियां विधानसभा की कार्यकुशलता, जवाबदेही एवं जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी अनुश्रवण को और अधिक सुदृढ़ करेंगी।

कार्य मंत्रणा समिति का अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता करेंगे। सरकारी आश्वासन समिति के सभापति दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट होंगे। याचिका समिति के सभापति मनोज कुमार शौकीन होंगे। नियम समिति के सभापति अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता करेंगे। प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट होंगे। सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता होंगे। इसके साथ ही पुस्तकालय समिति के सभापति भी अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता होंगे। प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति प्रवेश रत्न होंगे। वहीं विशेषाधिकार समिति के सभापति प्रद्युम्न सिंह राजपूत होंगे। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति कैलाश गंगवाल होंगे। इसके साथ ही सदन पटल पर रखे गए पत्रों संबंधी समिति के सभापति गोपाल राय होंगे। महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति पूनम शर्मा करेंगी। वहीं छात्र एवं युवा कल्याण समिति के सभापति आहिर दीपक चौधरी होंगे। पर्यावरण समिति के सभापति अनिल कुमार शर्मा होंगे। इसके साथ ही आचरण समिति के सभापति करतार सिंह तंवर होंगे।

अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सभापति तरविन्दर सिंह मारवाह होंगे, वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समित के सभापति राज करण खत्री होंगे। अनधिकृत कॉलोनियों से संबंधित मामलों की समिति के सभापति कुलदीप सोलंकी होंगे। इसके साथ ही सदस्यों के वेतन एवं भत्तों से संबंधित सदन की समिति के सभापति मुख्य सचेतक अभय कुमार वर्मा होंगे। सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रोटोकॉल मानकों के उल्लंघन एवं विधायकों के साथ अवमाननापूर्ण व्यवहार के संबंध में समिति के सभापति कैलाश गहलोत होंगे। वहीं दिल्ली नगर निगम समिति के सभापति ओम प्रकाश शर्मा होंगे।

शांति एवं सद्भाव संबंधी समिति के सभापति उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट होंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सभापति तिलक राम गुप्ता होंगे। ट्रांसजेंडर एवं दिव्यांगजन कल्याण समिति के सभापति करनैल सिंह होंगे, वहीं प्रशासनिक मामलों पर विभाग से सम्बद्ध स्थायी समिति (जिसके कार्यक्षेत्र में प्रशासनिक सुधार, सेवाएं, सतर्कता, विधि, न्याय एवं संबंधित निकाय शामिल हैं) के सभापति चंदन कुमार चौधरी होंगे।

शिक्षा पर विभाग से सम्बद्ध स्थायी समिति के सभापति उमंग बजाज होंगे। कल्याण पर विभाग से सम्बद्ध स्थायी समिति की सभापति नीलम पहलवान होंगी। वहीं स्वास्थ्य पर विभाग से सम्बद्ध स्थायी समिति के सभापति संजय गोयल होंगे। विकास पर विभाग से सम्बद्ध स्थायी समिति के सभापति श्याम शर्मा होंगे। इसके साथ जनउपयोगी सेवाओं और नागरिक सुविधाओं पर विभाग से सम्बद्ध स्थायी समिति के सभापति संदीप सहरावत होंगे। वित्त एवं परिवहन पर विभाग से सम्बद्ध स्थायी समिति के सभापति रविंदर सिंह नेगी होंगे।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.