June 27, 2026

नक्सलियों के गढ़ रहे किसकोडो पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनीं समस्याएं

कांकेर, 27 जून । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे किसकोडो में बीती देर रात छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। ग्रामीणों ने गांव में सड़क निर्माण की मांग रखी, जिस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तत्काल स्वीकृति प्रदान की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार विकास और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर लगातार काम कर रही है तथा अब दूरस्थ क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को ग्रामीणों ने बताया कि पहले नक्सलियों के भय के कारण गांव में काला झंडा फहराया जाता था। यहां तक कि तिरंगा फहराने के बाद भी कुछ समय में उसे उतार लिया जाता था। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं और गांव के लोग खुले तौर पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री के दौरे को ग्रामीणों ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अब क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। विदित हाे कि कांकेर में नक्सलियों ने अपनी पहली कमेटी का गठन इसी किसकोडो गांव के नाम पर किया था, लंबे समय तक यह गांव नक्सलियों का गढ़ माना जाता रहा।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.