July 02, 2026

निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 02 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है। जीवन में वही व्यक्ति अपने लक्ष्य तक पहुंचता है, जो धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता रहता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक्स पर सुभाषितम् साझा किया, "नानाश्रान्ताय श्रीरस्तीति रोहित शुश्रुम। पापो नृषद्वरो जन इन्द्र इच्चरतः सखा चरैवेति॥" इस सुभाषित का अर्थ है कि समृद्धि और सफलता उसी व्यक्ति को प्राप्त होती है, जो कभी थककर रुकता नहीं है। आलस्य और निष्क्रियता मनुष्य को उसके लक्ष्य से दूर ले जाती है, जबकि सतत कर्म, परिश्रम और निरंतर आगे बढ़ते रहने वाला व्यक्ति ही सफलता अर्जित करता है।

उन्होंने कहा कि धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ निरंतर प्रयास करते रहने वालों का साथ स्वयं सफलता भी देती है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.