July 02, 2026

खराब मौसम के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ओडिशा दौरा रद्द

भुवनेश्वर, 02 जुलाई। ओडिशा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगामी 3 जुलाई से प्रस्तावित दो दिवसीय ओडिशा दौरा रद्द कर दिया गया है। भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित ने दौरे के स्थगित होने की पुष्टि की है।

प्रदीप पुरोहित ने बताया कि राज्य में खराब मौसम और लगातार हो रही वर्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

अमित शाह के इस दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम भी प्रस्तावित थे। हालांकि, प्रतिकूल मौसम के कारण उनका पूरा दौरा स्थगित कर दिया गया है।

प्रदीप पुरोहित ने कहा कि मौसम सामान्य होने के बाद इन सभी कार्यक्रमों के लिए नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.