July 03, 2026

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बहुप्रतीक्षित ‘नारी संगम’ महासम्मेलन दीनदयाल ऑडिटोरियम में |

रायपुर,03 जुलाई ।छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बहुप्रतीक्षित ‘नारी संगम’ महासम्मेलन का इंतज़ार आखिरकार समाप्त हो गया है। आज शुक्रवार शाम 4 बजे रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में हजारों महिलाओं की उपस्थिति के बीच यह भव्य आयोजन नई ऊर्जा, प्रेरणा और आत्मविश्वास का संदेश देगा।

इस विशेष आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण इंटरनेशनल प्राइम ट्रेनर पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल का बहुचर्चित प्रेरक प्रशिक्षण सत्र ‘लव यू ज़िन्दगी’ रहेगा। यह सत्र महिलाओं को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जीवन को नए दृष्टिकोण से जीने की प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन के लिए सकारात्मक सहमति प्राप्त हुई है। उनके सान्निध्य से आयोजन को विशेष गरिमा मिलने की संभावना है। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक महासम्मेलन की जानकारी देते हुए प्रचार-प्रसार एवं मीडिया प्रभारी सुमन दीवान एवं दीया मूलचंदानी ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ की 300 से अधिक सामाजिक, शैक्षणिक एवं महिल संस्थाओं की लगभग 2,000 महिलाएं इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जुड़ चुकी हैं। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास और सकारात्मक जीवन-दृष्टि का एक सशक्त मंच बनेगा।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.