July 03, 2026

सुखनन्दन बंजारे के निधन प्रदेश ने एक समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार खो दिया : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

रायपुर, 3 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने युवा पत्रकार सुखनन्दन बंजारे के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने शोक सन्देश में बंजारे के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए बस्तर में उनके साथ बिताए समय और कार्यक्षेत्र के संस्मरणों को साझा किया और कहा कि बस्तर के चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में कार्य करने के दौरान उनसे काफी सम्पर्क रहा। उनका सरल स्वभाव, खबरों के प्रति निष्पक्षता और बस्तर के जनसरोकारों से जुड़ाव हमेशा अनुकरणीय रहा।

उन्होंने बस्तर की आवाज को पूरी ईमानदारी के साथ मुख्यधारा में लाने का काम किया। बस्तर में संगठनात्मक कार्यों और जनसमस्याओं के कवरेज के दौरान उनसे अक्सर आत्मीय मुलाकातें होती थीं। पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण और उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा हमेशा याद आएगा। श्री देव ने कहा कि इतनी कम उम्र में एक होनहार और ऊर्जावान पत्रकार का हमारे बीच से चले जाना छत्तीसगढ़ मीडिया जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को चिरशान्ति तथा शोकग्रस्त परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति और सम्बल प्रदान करें।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.