July 11, 2026

जगन्नाथ मंदिर में काढ़ा औषधि प्रसादी पाने लंबी लाइन के बावजूद इसे प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

धमतरी, 11 जुलाई । वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वाह करते हुए भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा, भाई बलभद्र के बीमार होने के पश्चात औषधि के रूप में प्रयुक्त होने वाले काढ़ा का वितरण श्री जगदीश मंदिर में भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए शनिवार सुबह 7:30 बजे प्रारंभ किया गया। लंबी लाइन के बावजूद इसे प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

इससे पूर्व आस्था व श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करते हुए जय घोष तथा शांति पाठ के साथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को उनके ही पात्र में व्यवस्थित रूप से प्राचीन जड़ी बूटियों तथा अन्य औषधि सामग्रियों से ब्रह्म मुहूर्त में विशेष पद्धति से तैयार किए गए काढ़ा को वितरित किया गया। यह काढ़ा वास्तव में बरसात के समय होने वाली मौसमी सहित अन्य बीमारियों में शरीर को स्वास्थ्यगत लाभ पहुंचाता है।

श्री जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण भाई गांधी ने बताया कि प्रतिदिन काढ़ा औषधि का वितरण सुबह 7:30 से मंदिर परिसर में किया जा रहा है। इसके लिए आगंतुक लोग अपने घर से स्वयं का पात्र लेकर आएं। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि पॉलिथीन और प्लास्टिक बोतलों में प्रसादी काढ़ा वितरण नहीं किया जाएगा क्योंकि यह स्वच्छ पर्यावरण की दृष्टि से उचित नहीं है। काढ़ा वितरण के अवसर पर पुजारी बालकृष्ण शर्मा, अध्यक्ष किरण कुमार गांधी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, सचिव प्रकाश गांधी, सहसचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली, ट्रस्टी श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ. हीरा महावर, श्याम अग्रवाल, प्रीतेश गांधी,

राजेंद्र शर्मा पूर्व सभापति नगर निगम, कुलेश सोनी पार्षद सहित अन्य मौजूद रहे।

इसके बाद 15 जुलाई को प्रातः 10 बजे से महाप्रभु की प्राण प्रतिष्ठा पूजन एवं हवन कार्यक्रम होगा। जगदीश मंदिर के ट्रस्टी आयोजन की तैयारी में जुट हुए हैं। 16 जुलाई प्रातः पांच बजे मंगला आरती एवं दर्शन और दोपहर एक बजे रथयात्रा निकलेगी। रथयात्रा वापसी 27 जुलाई को राष्ट्रीय गौशाला से सिहावा चौक होते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी।

रथयात्रा की तैयारी को लेकर जगदीश मंदिर ट्रस्ट के हर्षद मेहता, गोपाल शर्मा, लक्ष्मीचंद बाहेती, अजय अग्रवाल, विपिन पटेल, मदनमोहन खंडेलवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, रमेश लाट, भरत सोनी, बालकृष्ण शर्मा महाराज, अनिल मित्तल, आमंत्रित सदस्य विनोद अग्रवाल एवं रविकांत अग्रवाल, प्रीतेश गांधी, संजय अग्रवाल, दिलीप सोनी, महेन्द्र पंडित, कीर्ति शाह, गोवर्धन सोनी, महेंद्र राजपुरिया, हरी कटारिया, अजीत खंडेलवाल, अनुराग महावर,वरिष्ठ जन समाज सेवी सेवा कार्य में लगे है। इसी तरह से श्री राष्ट्रीय गौशाला में भगवान जगनाथ जी के आगमन की तैयारियां भी जोर-शोर एवं धूमधाम से चल रही है श्री राष्ट्रीय गौशाला के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं ट्रस्टगण व्यवस्था में लगे है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.