July 11, 2026

बलरामपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस पर रामानुजगंज थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण, लगाए गए फलदार व छायादार पौधे

बलरामपुर, 11 जुलाई। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामानुजगंज थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों, जवानों और स्थानीय पत्रकारों ने मिलकर फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

जिले के रामानुजगंज थाना परिसर में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश देना था।

यह आयोजन पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन तथा रामानुजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में आम, कटहल, अमरूद सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने इन पौधों की नियमित देखभाल करने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू ने कहा कि, वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के साथ स्थानीय पत्रकारों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। पुलिस और मीडिया के प्रतिनिधियों ने मिलकर पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। इस दौरान लगाए गए पौधों में फलदार और छायादार दोनों प्रकार के वृक्ष शामिल रहे, जो भविष्य में लोगों के लिए उपयोगी साबित होंगे।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक निर्मल राजवाड़े, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंदूलाल जैन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक किरण, प्रधान आरक्षक इनायत मुल्ला खान, पंकज पोर्ते, आरक्षक राजू कुजूर, महिला आरक्षक विजेता कुजूर, तेजबल सिंह सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.