July 11, 2026

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 की मौत

हनोई, 11 जुलाई । वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव के फु-क्वोक द्वीप के पास पलटने से 15 लोगों की मौत हो गयी है। हादसे में 21 लोगों को बचा लिया गया है। नाव पर 32 भारतीय पर्यटक और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में वियतनाम के अधिकारियों ने कहा कि नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है। हादसे के वक्त नाव पर 32 भारतीय पर्यटक और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे। हादसे में 21 लोगों को बचा लिया गया है, जिनको अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी 15 शवों को बाहर निकाल लिया गया है। भारतीय पर्यटकों में ज्यादातर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के थे। यह नाव हादसा सुबह 10:30 बजे के आसपास हुआ।

हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, एक दुखद घटना में कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु-क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी और मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल और हनोई स्थित दूतावास में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

कंट्रोल रूम से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:- +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414.

हनोई स्थित दूसरे कंट्रोल रूम से इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है:- +84 91 308 9165.

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.