July 13, 2026

काठमांडू समेत नेपाल के 35 जिलों में बाढ़ का खतरा

काठमांडू, 13 जुलाई । लगातार वर्षा के बीच नेपाल की राजधानी काठमांडू सहित 35 जिलों और आसपास की नदियों एवं जलधाराओं में बाढ़ आने की आशंका जताई गई है। बाढ़ पूर्वानुमान महाशाखा ने जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

महाशाखा के अनुसार, काठमांडू, भक्तपुर, ललितपुर, काभ्रेपलाञ्चोक तथा आसपास के जिलों में सोमवार को सबसे अधिक बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

इसके अलावा पांचथर, इलाम, झापा, मोरंग, सप्तरी, सुनसरी, भोजपुर, संखुवासभा, दोलखा, रामेछाप, सिन्धुली, सिन्धुपाल्चोक, रसुवा, नुवाकोट, धादिङ, गोरखा, लमजुङ, तनहुँ, मकवानपुर, बारा, पर्सा, रौतहट, चितवन, नवलपरासी (पूर्व), नवलपरासी (पश्चिम), पाल्पा, कास्की, पर्वत, म्याग्दी, स्याङ्जा, कैलाली तथा आसपास के क्षेत्रों से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर काफी बढ़ने और अचानक बाढ़ आने का मध्यम जोखिम रहने की संभावना है।

महाशाखा ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि काठमांडू, भक्तपुर, ललितपुर, काभ्रेपलाञ्चोक और आसपास के जिलों की कुछ नदियों में अचानक बाढ़ आने का उच्च जोखिम है। ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोगों, यात्रियों और संबंधित स्थानीय प्रशासन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.