July 15, 2026

नेपाल में सिंहदरबार के मुख्य द्वार पर छात्रों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सात हिरासत में

काठमांडू, 15 जुलाई । नेपाल में पिछले दिनों मीडिया संस्थानों के आगे गाड़ी रख कर आतंकित करने के प्रयास के विरोध में आज कई विपक्षी छात्र संगठनों ने देश के मुख्य प्रशासनिक भवन सिंहदरबार के मुख्य द्वार पर मोटरसाकिल पार्किंग कर अपना विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सात छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए सिंहदरबार के मुख्यद्वार के सामने सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने मीडिया को डरना बंद करो, गरीबों की आवाज दबाना बंद करो" जैसे नारों वाले प्लेकार्ड भी प्रदर्शित किए। इस दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने सात नेताओं को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, छात्र संगठन के सदस्य सिंहदरबार के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर निषेधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने और नारेबाजी करने का प्रयास कर रहे थे। सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.