July 31, 2026

संत रविदास की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा देशभर में सात माह लंबे उत्सव का आयोजन करने जा रही है।

नई दिल्ली, 31 जुलाई। संत रविदास की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में सात माह लंबे उत्सव का आयोजन करने जा रही है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वाराणसी में संत रविदास की जन्मस्थली पर आयोजित कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे भाजपा के प्रदेश संगठनों को उनकी जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरे कलश सौंपे। इन कलशों को संबंधित राज्यों के गांव-गांव और गली-गली तक ले जाया जाएगा।

दिल्ली भाजपा की 11 सदस्यीय टीम भी संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी का कलश लेकर शुक्रवार को दिल्ली पहुंची। दिल्ली-नोएडा सीमा पर दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लाजपत राय, विधायक राजकुमार भाटिया एवं रविकांत, दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष विनोद बछेती एवं कौशल शर्मा, मंत्री गौरव खारी, प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी, कार्यालय मंत्री कैलाश जैन, मयूर विहार जिलाध्यक्ष विजेन्द्र धामा और शाहदरा जिलाध्यक्ष दीपक गाबा सहित अन्य नेताओं ने 11 सदस्यीय टीम का स्वागत किया।

भाजपा के अनुसार आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या 11 सदस्यीय टीम का संत रविदास विश्रामधाम, करोलबाग में अभिनंदन करेंगे। इस दौरान संत रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा जाएगा।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.