August 16, 2026

गॉल टेस्ट में केएल राहुल की वापसी तय फिटनेस को लेकर मिली राहत

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान केएल राहुल की फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई थी। पहले दिन शानदार बल्लेबाजी कर रहे राहुल 77 रन के स्कोर पर क्रैम्प की समस्या के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि, भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा है कि राहुल अब ठीक हैं और दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। केएल राहुल ने गाले टेस्ट के पहले दिन शानदार संयम दिखाते हुए 162 गेंदों में 77 रन बनाए। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर भारत के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की। लेकिन चाय ब्रेक से पहले उन्हें शरीर में ऐंठन महसूस हुई, जिसके बाद फिजियो की मदद से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

कोच कोटक ने राहुल की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि वह टीम के लिए बेहद उपयोगी खिलाड़ी हैं। वह अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम पर खेलने की क्षमता रखते हैं और टीम की जरूरत के हिसाब से जिम्मेदारी निभाते हैं। भारत और श्रीलंका के बीच यह टेस्ट मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन भारतीय टीम ने मजबूत शुरुआत की और बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। अब सभी की नजरें दूसरे दिन के खेल पर हैं कि क्या केएल राहुल दोबारा मैदान पर उतरकर अपनी अधूरी पारी पूरी कर पाएंगे। टीम इंडिया को उम्मीद है कि राहुल फिट होकर बल्लेबाजी जारी रखेंगे।



Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.