August 27, 2026

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा कि भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत एवं सहायता सामग्री तेजी से पहुंचाई जा रही है।

काठमांडू, 27 अगस्त । नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा कि भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत एवं सहायता सामग्री तेजी से पहुंचाई जा रही है।

प्रधानमंत्री शाह के अनुसार, आज सुबह 6:30 बजे से ही प्रभावित क्षेत्रों में बचाव के लिए हेलीकॉप्टर उड़ानें शुरू कर दी गई थीं। सुबह से अब तक 15 से अधिक उड़ानें हो चुकी हैं, जबकि अतिरिक्त हेलीकॉप्टरों को भी उड़ान के लिए तैयार रखा गया है।

प्रधानमंत्री शाह ने बताया कि नेपाली सेना द्वारा आज सुबह चलाए गए बचाव अभियान के तहत रसुवा के टिमुरे से 116 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इनमें 95 नेपाली और 21 भारतीय नागरिक शामिल हैं। इसी अभियान के दौरान एक सुरंग में फंसे 7 नेपाली नागरिकों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में जनरेटर, पोर्टेबल मोबाइल टावर, चिकित्सा सामग्री, टेंट तथा लोहे और पत्थर काटने वाली मशीनें पहुंचाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित इलाकों में मोबाइल नेटवर्क और मोबाइल फोन चार्जिंग की अस्थायी व्यवस्था जल्द शुरू की जाएगी।

प्रधानमंत्री शाह ने बताया कि नुवाकोट में अस्थायी शिविर तैयार कर लिया गया है, जहां भोजन और पानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि ड्रोन सर्वे के जरिए प्रभावित सभी क्षेत्रों की जानकारी जुटाने का काम अंतिम चरण में है। हेलीकॉप्टर से लोगों को निकालते समय गंभीर रूप से बीमार, बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.