August 27, 2026

रसुवा के भोटेकोशी में आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या 270 पहुंच गई है।

काठमांडू, 27 अगस्त । रसुवा के भोटेकोशी में आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या 270 पहुंच गई है।

नेपाल पुलिस के अनुसार, चितवन में सबसे अधिक 108 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसी तरह पूर्वी नवलपरासी में 62, पश्चिमी नवलपरासी में 15 और धादिंग में 27 शव मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक, गोरखा में 20, नुवाकोट में 12, तनहूं में 9 और रसुवा में 17 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। नेपाल पुलिस ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में 52 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में 26, ट्रॉमा सेंटर में 20, वीर अस्पताल में 2, नर्भिक अस्पताल में 2, मनमोहन अस्पताल में 1 और वीरेन्द्र सैनिक अस्पताल में 1 व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.