August 29, 2026

नेपाल में बाढ़ से प्रभावित 15 निकायों को ‘आपदा संकटग्रस्त क्षेत्र’ घोषित करने का फैसला

काठमांडू, 29 अगस्त । नेपाल में रसुवा के भोटेकोशी में आई बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित पांच जिलों के 15 स्थानीय निकायों को ‘आपदा संकटग्रस्त क्षेत्र’ घोषित करने का नेपाल सरकार ने फैसला किया है।

सरकार ने रसुवा के 4, नुवाकोट के 4, धादिंग के 4, तनहूं के 2 और गोरखा के एक स्थानीय निकाय समेत कुल 15 निकायों को तीन महीने के लिए ‘आपदा संकटग्रस्त क्षेत्र’ घोषित करने का निर्णय लिया है।

आपदा संकटग्रस्त क्षेत्रों में रसुवा के उत्तरगया गांवपालिका, गोसाइंकुंड गांवपालिका, कालिका गांवपालिका और आमाछोदिंगमो गांवपालिका शामिल हैं।

इसी तरह, नुवाकोट के विदुर नगरपालिका, बेलकोटगढ़ी नगरपालिका, किस्पांग गांवपालिका और तारकेश्वर गांवपालिका को भी संकटग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है।

इसके अलावा, धादिंग के गल्छी गांवपालिका, सिद्धलेक गांवपालिका, गजुरी गांवपालिका और बेनीघाट रोरांग गांवपालिका, तनहूं के देवघाट गांवपालिका और आबुखैरेनी गांवपालिका तथा गोरखा के गंडकी गांवपालिका को आपदा संकटग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है।

राजपत्र में एक सूचना प्रकाशित करते हुए कहा गया है कि नेपाल-चीन सीमा स्थित भोटेकोशी-ल्हेन्दे क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण इन जिलों के स्थानीय निकायों में भारी क्षति हुई है। इसी वजह से यह निर्णय लिया गया है।

आपदा संकटग्रस्त क्षेत्र घोषित होने के बाद इन क्षेत्रों में राहत, पुनर्स्थापना और पुनर्निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने में सरकार को कानूनी रूप से सुविधा होगी।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.