September 11, 2026

बाढ़ से क्षतिग्रस्त अपर त्रिशूली जलविद्युत परियोजना में लापता लोगों की तलाश आज भी जारी |

काठमांडू, 11 सितंबर । बाढ़ से क्षतिग्रस्त अपर त्रिशूली जलविद्युत परियोजना में लापता लोगों की तलाश आज भी जारी है। परियोजना प्रबंधन के अनुसार, सुरंग और हेडबॉक्स में लापता लोगों की खोज की जा रही है।

खोज अभियान में नेपाली सेना, नेपाल ड्रोन एसोसिएशन, कोरियाई टीम और शेरपाओं सहित विभिन्न टीमें शामिल हैं। इसके अलावा प्रशिक्षित सर्च डॉग को भी अभियान में लगाया गया है।

परियोजना के अनुसार, बाढ़ आने से पहले आयोजनास्थल पर कुल 1,433 कर्मचारी कार्यरत थे, जिनमें से अब तक 878 लोगों को बचाया जा चुका है।

फिलहाल परियोजना में 545 लोग लापता हैं। इनमें 9 दक्षिण कोरियाई, 34 चीनी और 50 भारतीय नागरिक शामिल हैं। बाकी लापता लोग नेपाली नागरिक हैं।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.