September 14, 2026

मुख्यमंत्री ने मुनक नहर के छठ घाट निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

नई दिल्ली, 14 सितंबर । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को मुनक नहर पर प्रेमबाड़ी पुल के पास चल रहे सफाई, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और भव्य छठ घाट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व से पहले मुनक नहर स्वच्छ, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप तैयार हो।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जो नहर कभी उपेक्षा की तस्वीर थी, आज वही आस्था, व्यवस्था और विकास के नए स्वरूप में बदल रही है। यही ‘विकास भी, विरासत भी’ के हमारे संकल्प की पहचान है।‘

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.