September 23, 2026

धमतरी में 24 सितंबर को होगा ‘युवा उड़ान 2026’, करीब एक हजार युवा होंगे शामिल

धमतरी, 23 सितंबर । छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं को विकास से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन 24 सितंबर को किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम सुबह 10 बजे हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा में होगा। इसमें 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के करीब एक हजार युवा शामिल होंगे। कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, कला, साहित्य, संस्कृति एवं खेल के क्षेत्र से जुड़े युवा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के विद्यार्थी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थी, छात्रावासों के विद्यार्थी, दिव्यांगजन तथा आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली युवाओं को भी कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम में विकास, सुशासन, रोजगार, शिक्षा, कौशल, नवाचार, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा होगी। केंद्र एवं राज्य सरकार की युवा योजनाओं, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता और सामाजिक सहभागिता पर परिचर्चा होगी। कार्यक्रम के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी पीयूष तिवारी को नोडल अधिकारी तथा प्रभारी सहायक खेल अधिकारी जेपी देव को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.