काठमांडू, 29 सितंबर । न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्रसंघ की 81वीं महासभा के दौरान नेपाल के विदेशमंत्री शिशिर खनाल और श्रीलंका के विदेशमंत्री विजिथा हेराथ के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई।
विदेश मंत्री खनाल के सचिवालय के अनुसार, दोनों मंत्रियों के बीच महासभा के दौरान साइडलाइन बैठक हुई। इस दौरान नेपाल और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के मुद्दे पर चर्चा की गई।
बैठक में मंत्री खनाल ने नेपाल में हाल में आई विनाशकारी जलवायुजनित आपदा से प्रभावित समुदायों के प्रति श्रीलंका की सहानुभूति और एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आर्थिक और मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए श्रीलंका सरकार और वहां की जनता को धन्यवाद भी दिया।दोनों ने नेपाल-श्रीलंका के मैत्रीपूर्ण एवं सहयोगात्मक संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
उन्होंने मौजूदा द्विपक्षीय तंत्रों की बैठकें आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही व्यापार, पर्यटन, शिक्षा, संस्कृति, संपर्क सञ्जाल तथा जनस्तरीय संबंधों समेत आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और विस्तार एवं मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
© Hind Kesari24. All Rights Reserved.