September 29, 2026

सिंहदरबार स्थित प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय में प्रधानमंत्री शाह और राजदूत श्रीवास्तव के बीच मुलाकात हुई।

काठमांडू, 29 सितंबर । नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से मुलाकात की।

सिंहदरबार स्थित प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय में प्रधानमंत्री शाह और राजदूत श्रीवास्तव के बीच मुलाकात हुई।

राजदूत नवीन श्रीवास्तव का नेपाल में कार्यकाल समाप्त हो रहा है और वह भारत लौटने वाले हैं। भारत रवाना होने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री शाह से विदाई मुलाकात की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राजदूत श्रीवास्तव को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.