October 01, 2026

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने त्योहारी सीजन से पहले जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा किया है।

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने त्योहारी सीजन से पहले जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनियों ने विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में 13.22 फीसदी की वृदधि की है, एटीएफ की कीमत में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी की गई है, ये नई दरें आज गुरुवार से लागू हो गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक विमान ईंधन की कीमत में करीब 16 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है, जो 121 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 137 रुपये प्रति लीटर हो गई है। एटीएफ की कीमत बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू एयरलाइंस के लिए विमान ईंधन की कीमत लगभग 1,37,000 रुपये प्रति किलोलीटर (137 रुपये प्रति लीटर) है।

तेल कंपनियों ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच इससे पहले सितंबर में एटीएफ की कीमत 6.28 रुपये प्रति लीटर यानी 5.46 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी। वहीं, अगस्त में भी इसमें पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। अक्टूबर महीने में ये बढ़ोतरी 13 फीसदी की है. जबकि तीन महीनों में जेट फ्यूल की कीमत में 25 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

उल्लेखनीय है कि एयरलाइंस के ऑपरेटिंग के लिए विमानन कंपनियों के खर्च में एटीएफ का हिस्सा 40 फीसदी तक होता है, जिससे फ्यूल की कीमतें एयरलाइंस के लिए लागत का एक अहम कारक बन जाती हैं। इस कारण आने वाले समय में हवाई जहाज का सफर और महंगा हो सकता है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.