October 01, 2026

राजीव चंद्रशेखर ने कहा राहुल गांधी की राजनीति झूठ और भ्रम फैलाने पर आधारित’ है

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर । केरलम भाजपा अध्यक्ष और विधायक राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को भाजपा केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए उनकी राजनीतिक शैली पर सवाल उठाए।

चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में राहुल गांधी का भारतीय लोकतंत्र में योगदान झूठ, गलत सूचना और अराजकता फैलाने तक सीमित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘‘देशद्रोही’’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना राहुल गांधी की राजनीति की प्रकृति को दर्शाता है।

उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति को ‘‘फ्रॉड’’ और ‘‘झूठ की राजनीति’’ करार देते हुए कहा कि उनके पास देश या केरल के लिए कोई सकारात्मक संदेश नहीं है। चंद्रशेखर ने कहा कि इसी वजह से उन्होंने राहुल गांधी को ‘‘फ्रॉड’’ कहा है और वह अपने इस बयान पर कायम हैं।

केरल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी चंद्रशेखर ने राहुल गांधी के बयानों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ‘‘भाजपा एजेंट’’ बताया और SIR प्रक्रिया को लोकतंत्र के खिलाफ बताया है।

चंद्रशेखर ने दावा किया कि केरल के तत्कालीन गृह मंत्री और कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि एसआईआर के जरिए मतदाता सूचियों से फर्जी मतदाताओं को हटाने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुचिता स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी है।

उन्होंने ज्ञानेश कुमार के संदर्भ में कहा कि केरल में एसआईआर कराने वाले मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज केरल के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा इसके आधार पर संबंधित व्यक्ति को कांग्रेस का एजेंट नहीं कहेगी, क्योंकि लोकतंत्र में यह समझना जरूरी है कि कौन-सी राजनीतिक सीमाएं पार नहीं की जानी चाहिए।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.