April 11, 2026

भाजपा के ‘गांव चलो, बूथ चलो’ अभियान में घर-घर संपर्क कर योजनाओं की दी जानकारी

रायगढ़, 11 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘गांव चलो, बूथ चलो’ अभियान के अंतर्गत पुसौर मंडल के नगर पंचायत पुसौर में आज शनिवार काे सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला भाजपा महामंत्री विकास केडिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत वार्ड क्रमांक 4 एवं वार्ड क्रमांक 14 में घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क स्थापित किया गया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

वार्डों में भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी ली। साथ ही घर-घर संपर्क कर नागरिकों से योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन एवं उनके अनुभवों के बारे में फीडबैक प्राप्त किया, जिससे योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया जा सके।

विकास केडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘गांव चलो, बूथ चलो’ अभियान भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक अभियान है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाना एवं सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं और जब कार्यकर्ता घर-घर जाकर संवाद करते हैं, तो जनता और संगठन के बीच विश्वास और भी मजबूत होता है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण एवं युवा विकास से जुड़ी योजनाएं सीधे जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं, और इन योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।

जनसंपर्क अभियान में पुसौर मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, मंडल महामंत्री डिग्री लाल पाईक एवं विजय गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश गुप्ता,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपती, नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश साव, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशांक पांडे, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री साहिल मनियार, शशिभूषण चौहान, युवा मोर्चा के जिला मंत्री अंकित मिश्रा, युवा मोर्चा आईटी सेल प्रभारी निहाल सिंह ठाकुर, ईश्वर गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंशीधर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करना रहा।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.