April 13, 2026

खैराखांडी व्यपवर्तन योजना के लिए 22.49 करोड़ स्वीकृत, 565 हेक्टेयर क्षेत्र होगा सिंचित |

रायपुर 13 अप्रैल । छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा आज साेमवार काे कोरिया जिला के विकासखण्ड खडगंवा अंतर्गत खैराखांडी व्यपवर्तन योजना के कार्यों हेतु 22 करोड़ 49 लाख रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस योजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा। परियोजना के माध्यम से खरीफ सीजन में 400 हेक्टेयर तथा रबी सीजन में 165 हेक्टेयर, इस प्रकार कुल 565 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

राज्य शासन की इस पहल से क्षेत्र में कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ किसानों की आय में भी सकारात्मक सुधार होने की अपेक्षा है। यह योजना जल संसाधनों के समुचित उपयोग तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.