April 14, 2026

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आम्बेडकर जयंती पर पहुंचे प्रेरणा स्थल, पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेताओं ने मंगलवार को संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस आधिकारिक कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और अन्य नेता भी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब के प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन और कार्य पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।

उल्लेखनीय है कि डॉ. बीआर आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। वे भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, प्रख्यात विधिवेत्ता और समाज सुधारक थे। उन्होंने वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.