April 15, 2026

वेदांता पावर प्लांट हादसा: कांग्रेस ने गठित की जांच समिति, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को सौंपी जिम्मेदारी

सक्ती, 15 अप्रैल। सक्ती जिले में वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी अपनी जांच समिति गठित कर दी है, जो घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगी और वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर गठित इस समिति की कमान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को सौंपी गई है। समिति में कुल 9 सदस्य शामिल किए गए हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं और स्थानीय हालात की गहराई से जांच करेंगे।

जांच समिति में पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, सक्ती जिला अध्यक्ष रश्मि गवेल और जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल शामिल हैं।

कांग्रेस द्वारा गठित यह समिति पीड़ित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों को समझेगी। साथ ही, हादसे के कारणों और प्रशासनिक व औद्योगिक लापरवाही के पहलुओं की भी जांच करेगी। समिति अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की राजनीतिक और कानूनी रणनीति तय की जाएगी।

वेदांता पावर प्लांट में हुए इस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद लगातार विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। कांग्रेस की इस पहल को भी उसी कड़ी में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.