May 01, 2026

दिल्ली के उपराज्यपाल ने जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना कार्य किया पूरा

नई दिल्ली, 01 मई । दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को जनगणना-2027 के तहत लोक निवास में स्व-गणना कार्य पूरा किया। दिल्ली नगर निगम के सभी वार्डों में आज से जनगणना 2027 अभियान आधिकारिक रूप से शुरू हुआ है।

उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पोस्ट साझा करते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम की यह डिजिटल पहल नागरिकों को अपने घर की जानकारी सीधे जमा करने की सुविधा देती है, जिससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि प्रत्येक निवासी की सही गणना हो। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय डेटा समावेशी शासन और एक मजबूत, विकसित राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है।

उपराज्यपाल ने दिल्ली के सभी लोगों से स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने और जनगणना का समर्थन करने का आग्रह करता किया। उन्होंने कहा कि आपकी भागीदारी हमारे शहर और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैंट, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में 16 अप्रैल से ही जनगणना 2027 अभियान शुरू है। 1 मई से एमसीडी के सभी वार्डों में जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू हो चुका है। इन क्षेत्र में रहने वाले लोग 15 मई तक ऑनलाइन स्व-गणना कार्य कर सकते हैं।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.