May 08, 2026

रायपुर में अफीम और डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार

रायपुर 08 मई । मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के थाना आमानाका पुलिस ने एक आरोपित को अफीम एवं डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 79.30 ग्राम अफीम, 4 किलो 432 ग्राम डोडा, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त टेलर वाहन क्रमांक PB-05-AB-9313 जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 15 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 मई 2026 को थाना आमानाका पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अटारी रोड स्थित डीआरजी ट्रांसपोर्ट के सामने खड़े टेलर वाहन के चालक के पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ मौजूद है तथा वह बिक्री की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना आमानाका पुलिस की टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर वाहन की घेराबंदी की और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम बलराम सिंह (55 वर्ष) निवासी जिला अमृतसर, पंजाब हाल निवासी कबीर नगर, रायपुर बताया। वाहन की तलाशी लेने पर एक बोरी में रखा 4.432 किलोग्राम डोडा तथा प्लास्टिक पन्नी में रखा 79.30 ग्राम अफीम बरामद किया गया।

आरोपित के विरुद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 150/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(B) एवं 18(B) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा मामले में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपितों तथा नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.