June 20, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 23 जून को राज्य मंत्रिपरिषद बैठक आयोजित की जाएगी।

रायपुर, 20 जून। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 23 जून को सुबह 11:30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की जाएगी। यह अहम बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में संपन्न होगी। इस बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां काफी तेज कर दी गई हैं।

बैठक में मानसून की देरी को देखते हुए खरीफ सीजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। धान समेत अन्य फसलों की बुआई की स्थिति, किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा 13 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों पर भी मंत्रिमंडल मंथन करेगा। बैठक में अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े प्रस्तावों और संशोधित नियमों को मंजूरी मिल सकती है। वहीं शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के थोक तबादलों के लिए नई स्थानांतरण नीति पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.