June 25, 2026

रायगढ़ में सुबह फटा एसी, एक की मौत

रायपुर, 25 जून । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की आईटीआई कॉलोनी, अंबेडकर नगर में गुरुवार तड़के एसी फटने से एक बड़ा हादसा हुआ है। जोरदार धमाके के कारण मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया । इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल है।

चक्रधर नगर थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एसी में तकनीकी खराबी या गैस प्रेशर बढ़ने के कारण विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक का नाम पुरुषोत्तम पटेल बताया गया है।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे के आसपास अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में बाहर निकल आए। धमाका से मकान के अंदर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर के अंदर रखे समान के साथ -साथ दो मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से आग से जल गई । आनन- फानन में पड़ोसियों की मदद से घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान पुरुषोत्तम पटेल की मौत हो गई जबकि एक घायल है। जिसका उपचार किया जा रहा है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.