25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का ‘काला दिवस’ करार : मुख्यमंत्री साय
रायपुर, 25 जून । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान हत्या दिवस पर गुरुवार काे सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का ‘काला दिवस’ करार दिया है।
मुख्यमंत्री साय ने तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार पर आपातकाल थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा सत्ता के अहंकार में संविधान की आत्मा को कुचला गया। मीसा के तहत हजारों लोकतंत्र सेनानी और पत्रकार जेल भेजे गए।
उन्होंने कहा कि 25 जून लोकतंत्र का काला दिवस है। हम सब मिलकर इस दिन संविधान की रक्षा करने का दृढ़ संकल्प लें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित किए जाने के फैसले का स्वागत किया है।